आगरा। खेल निदेषालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 06 से 09 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन झॉसी में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेषीय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 27 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 28 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सीनियर महिला बाक्सिंग चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी दिनॉंक 27 व 28 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।


