आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 03 से 10 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेषीय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 26 सितम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 27 सितम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकती हैं जिनका जन्म दिनांक 01-01-2013 से 31-12-2014 के मध्य हुआ हो। इन ट्रायल्स में भाग लेने हेतु बालिकाओं को नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु रजिस्टार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र पर जिस पर सम्बंधित सचिवों के मानद सचिव के हस्ताक्षर होने चाहिएं, तथा पंजीकृत नम्बर वाला आधार कार्ड,फोटो हों। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र में उल्लिखित जन्म पंजीकरण की तिथि वास्तविक तिथि के एक वर्ष के अन्दर होना चाहिएं, प्रत्येक खिलाड़ी के लिएं सीआरएस अनिवार्य हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सबजूनियर बालिका फुटबाल चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 26 व 27 सितम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।


