आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । आगदरा रेल मंडल में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यालय एवं रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार व मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)” थीम पर विभिन्न जागरूकता एवं योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में 15 जून से 21 जून 2026 तक आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, प्रशिक्षण केंद्रों तथा कार्यालयों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रमों के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए योग प्रशिक्षण, कार्यशालाएं एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर योग दिवस से संबंधित ई-ब्रोशर, वीडियो एवं दिशा-निर्देश प्रदर्शित किए जाएंगे तथा प्रतीक्षालयों में यात्रियों को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मंडल के आरपीएफ पोस्टों पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं यांत्रिक, परिचालन एवं इंजीनियरिंग प्रशिक्षण केंद्रों में भी योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सभी कर्मचारियों को MyGov पोर्टल पर योग दिवस गतिविधियों में भाग लेने, Y-Break, Namaste Yoga एवं Yoga Ayush ऐप का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

21 जून 2026 को प्रातः 07:00 बजे से 07:45 बजे तक अधिकारी क्लब, आगरा में मुख्य योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे।

आगरा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से कर्मचारियों एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *