समाज कल्याण मंत्री  असीम अरुण  ने ग्राम टपरा  निवासी राजमिस्त्री की दुर्घटना में हुई मृत्यु प्रकरण में लिया संज्ञान, समाज कल्याण अधिकारी आगरा को भेजा मौके पर

Press Release उत्तर प्रदेश

आवास पर जाकर शोक संतृप्त परिवार को सरकारी सहायता कराई उपलब्ध तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

आगरा.02.06.2025.माननीय समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण  के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी आगरा श्री जी.आर. प्रजापति द्वारा दुर्घटना में दिनांक 01/06/2025 को मृतक हुए राजमिस्त्री स्व. श्री उदय सिंह S/O स्व. श्री पूरण सिंह निवासी ग्राम टपरा पोस्ट बमरौली अहीर आगरा के आवास पर जाकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की गई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना ,विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय बाल सेवा योजना, शादी अनुदान योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,राशन कार्ड, आवास,गैस कनेक्शन ,आयुष्मान कार्ड, शौचालय , ई श्रमकार्ड ,छात्रवृत्ति इत्यादि योजनाओं से अवगत कराते हुए उनसे लाभान्वित कराने हेतु आश्वासन दिया गया । जल्द ही पात्रता अनुसार उक्त कल्याणकारी योजनाओं से परिवार को लाभान्वित कराया जाएगा।  शोक संतृप्त परिवार से बात कर ढांढस बंधाया तथा हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *