उत्तर प्रदेश मलखम्ब पुरूष एवं महिला टीमों का चयन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, झांसी में, 13, 14 नवंबर को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा,7 नवंबर। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2026 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश मलखम्ब पुरूष एवं महिला टीमों का चयन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, झांसी पर दिनॉक 13 एवं 14 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से किया जा रहा हैं।

इन ट्रायल्स में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी, 2009 (अण्डर-18) को या उसके बाद हुआ हो। चयन / ट्रायल्स के समय सभी खिलाड़ी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।

अतःउक्त ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दर्शाई गई तिथियों में निर्धारित प्रमाण पत्रों सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम, झांसी पर उपस्थित हों। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, आगरा संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *