घर के पास ही होगा समस्याओं का समाधान,आठ वार्डों में मौहल्ला समाधान दिवस शुक्रवार को

Press Release उत्तर प्रदेश

—— सड़क, सीवर, जलकल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण और गृहकर आदि की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

आगरा । नगर निगम द्वारा आम नागरिकों को उनके मोहल्ले में ही नगर निगम की सेवाएं उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मोहल्ला समाधान दिवस–नगर निगम आगरा आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 3 जुलाई (शुक्रवार) को शहर के विभिन्न जोनों के 8 वार्डों में विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नगर निगम के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। कार्यक्रम में संबंधित वार्डों के पार्षद भी आमंत्रित किए गए हैं।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के अनुसार यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नगर निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना तथा उनके निवास क्षेत्र के निकट ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

—– इन वार्डों में यहां लगेंगे समाधान शिविर

छत्ता जोन:::: वार्ड-50 (सीतानगर) – नुनिहाई वेडिंग जोन, एसबीआई बैंक के निकट, वार्ड-53 (ट्रांसयमुना कॉलोनी) – सिंधी धर्मशाला।

हरीपर्वत जोन:::::वार्ड-38 (गैलाना) – सिंडिकेट बैंक के निकट, वार्ड 48 (घटिया) – खंदारी शेल्टर होम के पास।

ताजगंज जोन:::: वार्ड-29 (धांधूपुरा) – कमलबाग कॉलोनी रोड, वार्ड-64 (चावली) – श्रीराम मंदिर के पास।

लोहामंडी जोन:::: वार्ड-90 (राममोहन नगर) – पश्चिमपुरी पुलिस चौकी के पास पार्क में, वार्ड 06 (घास की मंडी) विष्णु कालोनी विष्णूधाम पार्क
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन सभी शिविरों में निर्माण विभाग, अतिक्रमण, प्रकाश विभाग, जलकल, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, गृहकर तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नागरिक सड़क, नाली, सीवर, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण, गृहकर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित नगर निगम से संबंधित सभी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
नगर निगम प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है तथा उन्हें निर्देशित किया है कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और नगर निगम की सेवाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *