डॉग स्क्वॉड की सहायता से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं प्रतीक्षालय में की गई जांच, यात्रियों को ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री नहीं ले जाने के प्रति किया जागरूक

Press Release उत्तर प्रदेश

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया।

स्टेशन निदेशक आगरा संतोष त्रिपाठी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त आगरा टी.के. अग्निहोत्री के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल एवं डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड की सहायता से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं प्रतीक्षालयों में सघन जांच की गई तथा यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।

इस दौरान यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वे रेलगाड़ियों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री, विस्फोटक पदार्थ अथवा पटाखे लेकर यात्रा न करें। ऐसी प्रतिबंधित एवं खतरनाक सामग्री का परिवहन रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है।

रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा स्टेशन परिसर या रेलगाड़ी में किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा संबंधित रेलवे कर्मियों को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *