श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान मथुरा में श्रद्धालुओं की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के संचालन में अस्थायी विस्तार किया गया है।
गाड़ी संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस का मथुरा तक विस्तार
गाड़ी संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस को 03 एवं 06 सितंबर 2026 को मथुरा जंक्शन तक विस्तारित किया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 11902 को 04 एवं 07 सितंबर 2026 को मथुरा जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक चलेगी।
गाड़ी संख्या 11901- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16.00 बजे प्रस्थान कर आगरा कैंट 21.40 आगमन एवं 22.00 प्रस्थान तथा मथुरा जंक्शन पर 23.25 बजे आगमन होगा व वापसी में गाड़ी संख्या 11902 मथुरा जंक्शन से 04:30 से प्रस्थान कर आगरा कैंट 06:00 आगमन एवं 06:30 प्रस्थान तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 12:50 बजे आगमन होगा |
गाड़ी संख्या 14212/14211 इंटरसिटी का ग्वालियर तक विस्तार
गाड़ी संख्या 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस को 03 से 07 सितंबर 2026 तक ग्वालियर तक विस्तारित किया गया है। वापसी में गाड़ी संख्या 14211 आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 04 से 08 सितंबर 2026 तक ग्वालियर से प्रारंभ होगी।
गाड़ी संख्या 14212 – नई दिल्ली से 17:40 प्रस्थान कर आगरा कैंट — आगमन 22:05 और 22:20 प्रस्थान कर ग्वालियर 01:10 पहुंचेगी व वापसी में गाड़ी संख्या 14211ग्वालियर से 02:30 प्रस्थान कर आगरा कैंट 04:40 आगमन, 05:45 प्रस्थान कर नई दिल्ली 10:00 पहुंचेगी|
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के परिचालन एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी 139 अथवा NTES के माध्यम से अवश्य जांच लें।


