उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मो0 शाहिद की सूचना के अनुसार 7 से 14 सितंबर तक आगरा में सब जूनियर बालक फुटबाल चैम्पियनशिप का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। समय कम है सूचना प्राप्त होते ही अपने स्तर से खेल विभाग के समन्वय से चयन ट्रायल की प्रक्रिया सम्पन्न कराकर UPFS को सूचित करें 30 अगस्त को जारी सूचना को भी देखें । आयु पात्रता 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 है व एक वर्ष के अन्दर जारी होना चाहिए। इसमें 18 मंडलो एवं 2 स्पोर्ट्स कालेज की टीमें हिस्सा लेंगी।


