एम.एस. चौहान मेमोरियल फुटबॉल लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 29 जून। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन (ARFA) द्वारा आयोजित एम.एस. चौहान मेमोरियल आगरा रीजन मेन्स फुटबॉल लीग 2026-27 के दूसरे दिन भी रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुए।
आज के प्रथम मैच के मुख्य अतिथि दानवीर सिंह परमार (अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी) रहे, जबकि द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि  हरिओम सिंह रावत ( जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एफ.ए. आगरा रीजन के अध्यक्ष  बिल्लू चौहान ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में संजय शर्मा (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, एकलव्य स्टेडियम, आगरा),  राजेश कुलश्रेष्ठ,  चन्द्र प्रकाश सिंह (वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी),  जोगेंद्र सिंह चौहान, आदित्य चौहान (सचिव, आगरा फुटबॉल अकादमी),  प्रमोद कश्यप,  वीरेंद्र सिंह चौहान (बॉबी भाई), राष्ट्रीय खिलाड़ी  अक्षय सिंह,  मनोहर लाल कश्यप,  अन्नू कुशवाहा तथा  लक्ष्मण सिंह (केन्द्रीय विद्यालय संगठन) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के मैचों का सफल संचालन रेफरी  मनोहर सिंह चाहर,  योगेश वर्मा, बाबर खान एवं अक्षय सिंह ने किया। वहीं टूर्नामेंट के  संचालन एवं व्यवस्थाओं में अर्चना सिंह, उर्वशी सिकरवार, श्रुति जादौन, यशोदा, किरण कुशवाहा, इलमा, मन्नू यादव, राखी यादव एवं साक्षी यादव सहित समस्त ऑफिशियल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

29 जून 2026 के मैच परिणाम

प्रथम मैच
9 पैरा ने के.आर. फुटबॉल क्लब, मथुरा को 3-2 से पराजित किया। 9 पैरा की ओर से साईं कुमार, पी. गोरांग एवं एम. अंबेडकर ने एक-एक गोल किया, जबकि के.आर. फुटबॉल क्लब, मथुरा की ओर से रोहित नेगी एवं तुषार ने एक-एक गोल दागे।

द्वितीय मैच
थ्राइव फुटबॉल अकादमी ने यूनाइटेड एफ.सी. को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से अनंत ने दो गोल किए, जबकि प्रिंस ने तीसरा एवं यशराज ने चौथा गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

30 जून 2026 के मैच

प्रथम मैच (दोपहर 2:30 बजे)
सनराइज फुटबॉल क्लब, आगरा बनाम के.आर. फुटबॉल क्लब, मथुरा

द्वितीय मैच (सायं 4:30 बजे)
आगरा फुटबॉल अकादमी बनाम थ्राइव फुटबॉल अकादमी

आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से आगामी मुकाबलों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *