पूरे देश के विभिन राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागियों एवं खेल अधिकारियों ने किया प्रतिभाग
आगरा के पश्चिम पुरी,सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में 26 से ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सहयोग से आयोजित हुए राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार की विस्तृत जानकारी देते हुए ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा ने बताया, सेमिनार में लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा में पूरे देश के विभिन राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागियों एवं खेल अधिकारियों ने 3 दिन प्रतिभाग कर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
पुरस्कार वितरण ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा,हिलमैन पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ अविनाश पोखरियाल एवं प्रधानाचार्या डॉ अंशु पोखरियाल,उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ,महासचिव अनिल कुमार,कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह,जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सी ई ओ संगीता शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया ।
विशेष:-आगरा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही कि आगरा ताइक्वान्डो के 40 वर्षों के इतिहास में उक़्त ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार आगरा में पहली बार आयोजित किया गया ,जिसमे विभिन्न राज्यों के ब्लैक धारक खिलाड़ी,प्रशिक्षक एवं निर्णायक वर्तमान में विश्व स्तर पर ताइक्वान्डो फाइट में हुए नवीन परिवर्तनों से अपने आप को अपडेट किया ।
सेमिनार में सभी प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल,थ्योरी में प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष ज्ञान,अनुशासन एवं निष्पक्षता को पढ़ाया एवं सिखाया गया ।
हाल ही में मलेशिया से अपडेट होकर आए आंध्र प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम ने प्रदान किया ।
उपरोक्त अवसर पर अभिषेक शर्मा एवं नितिन बघेल उपस्थित रहे ।
ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर में आगरा के रिकॉर्ड 19 प्रतिभागी खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-मास्टर पंकज कुमार शर्मा,प्रदीप कुमार रावत,संतोष कुमार सिंह,राज कुमार,पवन कुमार यादव,करन वर्मा,मृत्युंजय कुमार,आलोक,नीतू सिंह,प्रदीप गौर,स्वाती शुक्ला,चंचल यादव,सुदर्शन देबनाथ,अमन कुमार,रूपल सिंह,इशांत,जतिन बघेल, गौरांशी कटारा, एवं हिमांशु थापा ।


