
आगरा । रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के खेरिया मोड़ रोड ओवर ब्रिज (ROB 1343/3) के नवनिर्माण का कार्य किया जाना सुनिश्चित हुआ है। यह कार्य जनता की सुरक्षा और सुचारू रेल संचालन की दृष्टि से अति आवश्यक है। यह कार्य रोड ओवर ब्रिज (ROB) पर सड़क यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। रेल प्रशासन द्वारा नवनिर्माण कार्य हेतु दिनांक 17.10.2026 सुबह से आगामी 90 दिनों के लिए सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। पुल बंद होने के दौरान रेल व जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा डबल फाटक मार्ग एल० सी० 75 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गई है।
जन-साधारण से अनुरोध है कि सुरक्षा की दृष्टि से किए जा रहे इस अति आवश्यक कार्य में सहयोग प्रदान करें।


