
70वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मार्च पास्ट की सलामी लेकर एवं रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर हुआ उदघाटन
आगरा, 15 अक्टूबर। एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम,सदर बाज़ार पर 70वीं वर्ष माध्यमिक विद्यालयी आगरा मण्डलीय अण्डर 14,17 व 19 बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियागिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मण्डल राकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर के के शर्मा द्वारा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर,माल्यार्पण कर,मार्च पास्ट की सलामी लेकर एवं रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन द्वारा प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की । मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर आगरा की श्रेष्ठ धाविका श्री जी को भेंट की,जिसने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर मैदान में स्थापित की ।
मुख्य अतिथि के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर निगम कन्या इण्टर कॉलेज,गुड़ की मंडी द्वारा शानदार श्री कृष्ण भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया,जिसे सभी ने सराहा । ज़िला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह ने शुभकामनाएँ दीं ।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉ संजीव यादव,डॉ अतुल कुमार जैन,राम औतार,अरविन्द चाहर,अर्चना शर्मा,शाहतोष गौतम, इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,संजय नेहरू,के पी सिंह यादव,पंकज कुमार,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,वीरेंद्र सिंह तोमर,एन के बिन्दु एवं राम प्रकाश यादव द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर,बैज लगाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन संजय नेहरू,दिग्विजय सिंह,के पी सिंह यादव व चौधरी हर पाल सिंह चाहर द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर डॉ तरुण शर्मा,गोविंद सिंह,रामेन्द्र शर्मा,राहुल चौधरी,पुष्पेंद्र कुमार ,अजय शर्मा,सोबरन सिंह,डी के सिंह,बिजेन्द्र सिंह सोलंकी,जनार्दन राणा,ललित चाहर,शैलेन्द्र सिंह,आकाश कुशवाह,विदुषी सिंह,लता चौहान,रचना चौधरी,रमा शर्मा व कविता झिंगरन आदि ने व्यवस्थाओं मे अपना सहयोग प्रदान किया।
उक्त प्रतियोगिता में मेज़वान आगरा जनपद के अलावा, फ़िरोज़ाबाद,मथुरा एवं मैनपुरी के लगभग 400 से अधिक बालक एवं बालिकाए खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।उक्त प्रतियोगिता में मुख्य रूप से धावन पथ की सहायता से (ट्रैक एंड फील्ड) की दौड,कूद एवं फेंक के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों में 22 स्पर्धा में खेली जा रही हैं ।
पेयजल व्यवस्था के तहत एन सी वैदिक इण्टर कॉलेज के स्काउट छात्र नितिन कर्दम, राघव पाल,मयंक राजपूत एवं रमा शंकर द्वारा आनंद वर्मा एवं विजेन्द्र सिंह ने नेतृत्व में सराहनीय योगदान के साथ की गई ।
आज के परिणाम इस प्रकार हैंः-
14 वर्ष बालिका वर्ग
गोला फेंक
प्रथमःवानी कुमारी,आगरा
द्वितीय:- आस्था,मथुरा
तृतीय:-कशिश,फ़िरोज़ाबाद
17 वर्ष बालिका वर्ग
800 मी0 दौड़
प्रथमः-करिश्मा,मैनपुरी
द्वितीय:- कुमकुम,आगरा
तृतीय:-अंशिका,आगरा
19 वर्ष बालिका वर्ग
800 मी0 दौड़ अण्डर
प्रथमः- गौरी पाठक,मथुरा
द्वितीय:- रीना,फ़िरोज़ाबाद
तृतीय:-नेहा ,मैनपुरी
14 वर्ष बालक वर्ग :-
गोला फेंक
प्रथमःप्रिंस ,मैनपुरी
द्वितीय:- प्रिंस ,मथुरा
तृतीय:-धर्मेंद्र ,मथुरा
17 वर्ष बालक वर्ग
800 मी0 दौड़
प्रथमःयोगेन्द्र,फ़िरोज़ाबाद
द्वितीय:- सोनू ,मैनपुरी
तृतीय:-हेमन्त,आगरा
19 वर्ष बालक वर्ग
800 मी. दौड़
प्रथमःअमित ,मथुरा
द्वितीय:- सचिन,फ़िरोज़ाबाद
तृतीय:-मानवेन्द्र,आगरा


