त्यागी ब्राह्मण एकता मंच मंच पर उठी आवाज, हम साथ चलेंगे, तो समाज आगे बढ़ेगा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज श्री राम जानकी शाला मिहावा पर त्यागी ब्राह्मण एकता मंच मंच के बेनर तले सम्मेलन आयोजित किया गया। इस त्यागी ब्राह्मण एकता मंच के शुभ अवसर मिलना और उपस्थित होने का अवसर गर्व की बात है। हमारा समाज अपनी मेहनत, संस्कार, शिक्षा और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है। लेकिन आज ज़रूरत है कि हम आपस में जुड़ें, एक-दूसरे का सहयोग करें, और अपने समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और अच्छे अवसर प्रदान करें।
एकता का मतलब किसी के विरुद्ध खड़ा होना नहीं है, यह अपने समाज को मज़बूत बनाने की दिशा है। हमारा उद्देश्य होना चाहिए गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों की मदद, बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा, युवाओं को सही दिशा और समाज में आपसी सम्मान एवं भाईचारा कायम करना। आइए, हम संकल्प लें कि हम भेदभाव से ऊपर उठकर समाज और देश के हित में काम करेंगे। अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे, बुजुर्गों का सम्मान करेंगे और ज़रूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। हम साथ चलेंगे, तो समाज आगे बढ़ेगा। हम एकजुट रहेंगे, तो आने वाली पीढ़ी मजबूत बनेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व श्री डॉ जगदीश प्रसाद त्यागी व डॉ कैलाश चन्द शर्मा ने संयुक्त रूप से की कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनरायन त्यागी, सुधाकर त्यागी, रामेंद्र शर्मा, बी डी शर्मा, छोटेलाल शर्मा, प्रेम सिंह त्यागी एड ,सोनू त्यागी, अरुण पचौरी एड, नीरज शर्मा,सतीश देव त्यागी ,धीरज लवानिया, श्री निवास वित्थरिया , नीलिमा लवानिया आदि उपस्थत थे। मंच का संचालन छविराम पंडित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *