आगरा के कराटे खिलाड़ियों ने देहरादून में जीते तीन पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।  कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान-पुष्पेंद्र यादव की सूचनानुसार कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में दिनांक 04 जून से 7 जून  तक देहरादून स्थित मल्टीपरपस स्पोर्ट्स ऑडिटोरियम में संपन्न हुई 5 वीं कीओ सबजूनियर, कैडेट, एवं जूनियर कराते प्रतियोगिता में आगरा जिले के 3 कराते खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश कराते दल में अपना स्थान बना कर कर उत्तर प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग किया । एवं उम्दा प्रदर्शन करते हुए 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया ।
विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :-
रजत पदक विजेता:
1. प्रज्ञा शर्मा :- जूनियर बालिका वर्ग के -48 किलोग्राम भार वर्ग ।
2. यशस्वी सोलंकी :- जूनियर बालिका वर्ग के -66 किलोग्राम भार वर्ग ।
कांस्य पदक विजेता :-
1. विभाआशु त्रिपाठी :- सब-जूनियर बालक वर्ग के -50 किलोग्राम भार वर्ग ।
खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए पदकों पर कब्जा जमाया ।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के चेयरमैन राहुल पालीवाल , आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ सत्यदेव पचौरी , कराते एसोसिएशन ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश यादव,  पंकज सक्सेना , ललित पाराशर, शीतल अग्रवाल इत्यादि नें खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनायें और अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *