प्रदेशीय सब-जूनियर फुटबाल में आगरा ने चित्रकूट को आधा दर्जन गोलों से हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सब-जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 07 से 14 सितम्बर, 2026 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैंफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन आज दिनॉंक 07 सितम्बर को मुख्य अतिथि डा0 धर्मपाल सिंह, विधायक,एत्मादपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि को संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एवं बिल्लू चौहान,अध्यक्ष आगरा फुटबाल संघ द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। राजेश यादव ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुएं खिलाड़ियो को आषीष वचन दिये गये, उसके उपरांत प्रतिभागी टीमों से परिचय प्राप्त करते हुएं प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन किया गया।

यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं। आज खेले गये लीग मैचो के परिणाम निम्नवत् हैंः-
पहला मैच बरेली मण्डल तथा मिर्जापुर मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें बरेली की टीम ने मिर्जापुर को 4-1 से पराजित किया। बरेली की ओर से राघव ने 02, इशान एवं देव कुमार ने 1-1 गोल किये, वहीं मिर्जापुर की ओर से एक मात्र गोल अनुज यादव ने किया। दूसरा मैच झॉंसी तथा वाराणसी के मध्य हुआ,जिसमें वाराणसी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में झॉंसी की टीम को 12-0 से शिकस्त दी। वाराणसी की ओर से तनुष पाल ने 04, एम.डी.रजा ने 02, वेदान्त गौतम,अलतामस, दक्ष नेगी,प्रिंस पटेल, शान अली ने 1-1 गोल किया। तीसरा मैच प्रयागराज तथा अयोध्या के मध्य खेला गया,जिसमें प्रयागराज ने अयोध्या को 6-0 से पराजित किया।प्रयागराज की ओर से जादू ने 02, अजय, मोसविक, मो0 आदिल एवं षिवांषु ने 1-1 गोल किया। चौथा मैच बस्ती तथा सहारनपुर मण्डल के मध्य खेला गया,जिसमें बस्ती की टीम ने सहारनपुर को 8-0 से पराजित किया। बस्ती की ओर से आदित्य ने 03, शषांक त्रिपाठी ने 02, अवनीष यादव,रूद्र चौधरी, मो0फैज ने 1-1 गोल किया। आज खेले गये पांचवे मैच में आजमगढ़ की टीम ने देवीपाटन की टीम को 4-0 से पराजित किया। आजमगढ़ की ओर से अम्बंस, ताज मोहम्मद, विकास एवं रितिक कुमार ने 1-1 गोल किये। आज प्रतियोगिता का छठवॉं मैच आगरा मण्डल एवं चित्रकूट मण्डल के मध्य खेला गया,जिसमें आगरा मण्डल की टीम 6-0 से विजयी रहीं। आगरा की ओर से हरमन सिंह ने 04 शानदार गोल किये, वहीं स्वास्तिक ढाका एवं आरव बघेल ने 1-1 गोल किया।
इस प्रतियोगिता को कुषलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेष फुटबाल संघ द्वारा अजीत सिंह,कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में नवनीत गौतम, बाबर खान, मनोज तिवारी, हाजी मुनव्वर अली, अयूब खान, राषिद अहमद, कौशल किशोर, देबूजीत सिंह यादव, महेश चन्द्रा, एम.डी.खान, अजय कुमार एवं सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं। इस अवसर पर एस.एस.चौहान, पूर्व क्रीड़ाधिकारी, बिल्लू चौहान, देवोजीत यादव अंतरराष्ट्रीय रैफरी.विनोद कनौजिया-पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह हीरा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *