आगरा। ज़िला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह के आदेशानुसार सत्र 2026-27 के तहत माध्यमिक विद्यालय अंतर्गत खेल कूद प्रतियोगिता हेतु
संयोजक प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा डॉ मानवेंद्र सिंह की सूचना अनुसार जनपदीय माध्यमिक विद्यालय नेहरू हॉकी कप
सब जूनियर 15 वर्षीय व जूनियर 17 वर्षीय बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की प्रतियोगिता दिनांक 16 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित होगी जनपद के समस्त प्रधानाचार्य से आग्रह है।
आप अपने विद्यालय की टीम को 7-7 कॉपी में पात्रता पत्र भरकर प्रमाणित कर, गत वर्ष की कक्षा का अंक पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र जो हाई स्कूल पास है वह हाई स्कूल का अंक पत्र जन्म प्रमाण पत्र के स्थान पर लगा सकते हैं निर्धारित खेल पोशाक उपकरणों के साथ प्रतिभागा करने हेतु अपनी टीम को अध्यापकों के साथ भेजने का कष्ट करें अन्य अधिक जानकारी के लिए मंडलीय कीड़ा सचिव अनिल कुमार 9557084676 एवं केपी सिंह 9219164447 संपर्क कर सकते हैं ।


