
आगरा। जिला पंचायत आगरा द्वारा निर्मित छोटी काशी श्री बटेश्वर नाथ मंदिर के स्वागत द्वार का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह द्वारा संपन्न हुआ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया , पूर्व मंत्री राम शकल गुर्जर , पूर्व विधायक डा राजेंद्र सिंह , जिला पंचायत सदस्य राम अवतार वर्मा , सहवीर सिंह , भाव सिंह नरवरिया , महेश कठेरिया , पंडित शिव कुमार शर्मा के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु गणों की उपस्थिति रही। बाबा भोलेनाथ जी की असीम कृपा से यह पुण्य कार्य संभव हो पाया।


