हैदराबाद में 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा ने जीते 2 स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ के सहयोग से 15 से 17 मई 2026 को आयोजित की जा रही 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जा रही के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में पूमसे जीते व पूमसे हंसू में 10 में से सर्वाधिक औसत 6.9 अंक जबकि टीम स्पर्धा में पूमसे ख़िमजांग,पूमसे शिपजिन कर 10 में से सर्वाधिक औसत 6.5 अंक प्राप्त कर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के खिलाड़ियों को परास्त कर 2 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया ।

प्रतियोगिता में पूरे देश के सभी राज्यों के 2000 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं । सी ई ओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा,संतोष कुमार सिंह, डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा,हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ सहित समस्त साथी खिलाड़ियों ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं ।
समाचार लिखे जाने तक अन्य खिलाड़ियों के मुक़ाबले जारी हैं जो आज देर रात्रि तक खेले जाएँगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *