आगरा, 29 अगस्त, 2026। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में हाकी के महान खिलाडी स्व० मेजर ध्यानचंद जी की जयन्ती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आज दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज दिनॉक 29 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस का विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि डा० जी.एस.धर्मेश, विधायक , छावनी आगरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का बुकं प्रदान कर संजय शर्मा, क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर Floral Tribute कार्यक्रम क अन्तर्गत उपस्थित अन्र्तराष्ट्रीय एथलीट रतन सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी संजय गौतम ने हाकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके खेल में योगदान से खिलाड़ियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को हाकी के जादूगर से प्रेरणा लेकर खेलों के प्रति समर्पण भावना के साथ खेलते हुएं प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव सोई, श्रीमती मीनाक्षी, धीरज मदान, चन्द्रप्रकाश (जिला मंत्री, कीड़ा भारती), शाहिद अंसारी, वीरेन्द्र सिंह, शाहिद अली, दिनेश कुमार, अनुराग सिंह, ललित पाराशर, फरमान, राजेश यादव सहित समस्त प्रशिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव कुमार द्वारा किया गया।
आज 14 वर्षीय बालकों की स्कूली हाकी प्रतियोगिता के अन्तर्गत खेले गये मैचों के परिणाम निम्नवत रहें-
पहला मैच हॉलमेन स्कूल तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें पुलिस मॉडर्न की टीम 2-0 से विजयी रहीं। दूसरा मैच स्टेडियम इलेविन बनाम सन फ्लावर स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम इलेविन की टीम ने 1-0 से विजयी होने का गौरव हासिल किया। तीसरा मैच जी.एल. पब्लिक स्कूल तथा छावनी परिषद के मध्य खेला गया, जिसमें छावनी परिषद ने 2-0 से विजयश्री हासिल की। चौथा मैच कैण्ट इण्टरकालेज तथा एन.सी. वैदिक इण्टर कालेज के मध्य खेला गया, जिसमें कैण्ट इण्टर कालेज की टीम 1-0 से विजयी रहीं। प्रतियोगिता को आयोजित कराने में निर्णायक की भूमिका प्रशांत शुक्ला, कु० पूजा. कु० आरती, कु० आशा, विनय कुमार, फिरोज खान, शाहिद अंसारी, कु० मधु ने निभाई।
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त, 2026 तक मनाये जाने के फलस्वरूप दिनॉक 30 अगस्त, 2026 को जिला स्तरीय जिमनास्टिक एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुभारम्भ की जायेगी, तथा समस्त खेलों का पुरस्कार वितरण दिनॉक 31 अगस्त, 2026 को सायं 4.00 बजे किया जायेगा।


