बेंगलुरू, 28 अगस्त। डा. बीसीराय ट्राफी अंडर-15 नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की टीम ने गोवा को 2-0 से पराजित कर दिया। विजेता टीम के लिये पहला गोल खेल के 17 वें मिनट में आर्यन यादव ने किया। इस गोल के साथ ही यूपी के युवाओं में जोश भर गया। इसके पश्चात दूसरे हाफ में 50 वें मिनट में आमिर ने गोल कर उत्तर प्रदेश टीम की बढ़त 2-0 पर पहुंचा दी। इससे यूपी टीम के हौसले और बुलंद हो गये। उधर गोवा को एक भी गोल करने का मौका यूपी के बालकों ने नहीं दिया। हालांकि शुरू में गोवा की टीम काफी मजबूत मानी जा रही थी। उन्होंने उड़ीसा के साथ गोलरहित बराबरी का मैच खेला था।
इस टूर्नामेंट में यूपी की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले ही मैच मे दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 4-2 से पराजित कर दिया था। इस कारण से हमारी टीम के हौसले कुछ कमजोर पड़ गये थे। हालांकि आज की जीत ने यूपी की टीम का उत्साह काफी बढ़ा दिया है। यूपी टीम के मैनेजर एम एस बेग ने बताया कि अब अगला मुकाबला हमारा 30 अगस्त को उड़ीसा से होगा। अगर उसको हमने जीत लिया तो अगले ग्रुप में जा सकते हैं।
यूपी टीम के कोच बरेली के राजीव रंजन हैं। सहायक कोच अवधेश पटेल बनारस के हैं। फिजियो अजीत सिंह भी बनारस के हैं। टीम मैनेजर एम एस बेग जाने माने नेशनल लेबल के फुटबालर हैं और रेलवे के लिये फुटबाल खेले हैं। वैसे वे यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
टूर्नामेंट का अवलोकन
प्रारूप: दो स्तरीय प्रतियोगिता (स्तरीय 1 और स्तरीय 2) जिसमें प्रत्येक में 16 टीमें होंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा। समूह विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।
आयु वर्गः अंडर-15 (2023-24 सत्र से अंडर-19 से परिवर्तित)।
आयोजकः अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ
(एआईएफएफ)। All India Footbal… +1
आयोजन स्थल और स्थान
टियर 1: बैंगलोर फुटबॉल स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक।
दूसरा चरण: आरके आश्रम ग्राउंड, नारायणपुर, छत्तीसगढ़। All India Football


