भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु (खेल) की भर्ती को मांगे आवेदन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु (खेल) इनटेक 02/2026 की भर्ती के अंतर्गत उत्तर प्रदेश वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु महिला एवं पुरूष की भर्ती रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार जनमानस एवं योग्य युवा वर्ग में योजना के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन को बढ़ावा देने हेतु भर्ती 22 विभिन्न खेल विधायो में उत्कृष्ट खिलाड़ी आवेदन कर सकते है। भर्ती प्रक्रिया के लिए आनलाइन पंजीकरण दिनांक 23 से 29 मार्च, 2026 तक नियत है। अधिसूचना की जानकारी एवं भर्ती में सम्मिलित होने हेतु पंजीकरण को ीजजचेरूध्ध्ंहदपचंजीअंलनण्बकंबण्पदध्बंइेचउ वेबसाइट पर सम्पन्न किया जा सकता है।
उक्त भर्ती में दिनांक 02 जुलाई 2005 और 02 जनवरी 2009 (दोनो तिथियाॅ सम्मिलित) के बीच जन्में पात्र केवल अविवाहित पुरूष अभ्यर्थी आॅनलाइन आवदेन करने हेतु योग्य है। अभ्यर्थी की खेल में कुशलता का परीक्षण दिनांक 08 अप्रैल, 2026 से 10 अप्रैल, 2026 के मध्य नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी। जिन खेलों मे अभ्यार्थी आवेदन कर सकते है उनका विवरण निम्नलिखित हैः-
1-एथलेटिक्स, 2-बास्केटबाल, 3-बाक्सिग, 4-शतंरज, 5-किक्रेट, 6-साईकिल पोलो, 7-साईकिलिग, 8-फुटबाल, 9-गोल्फ, 10-जिम्नास्टिक, 11-हैण्डबाल, 12-हाॅकी, 13-कबडडी, 14-लानटेनिस, 15-शूटिग, 16-स्क्वैश, 17-तैराकी, 18-वालीबाल, 19-वाटर पोलो, 20-वेटलिफ्टििग, 21-कुश्ती, 22-बुशु। जनपद आगरा के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *