स्वर्ण पदक जीतकर रामजन ने बढ़ाया आगरा का गौरव

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के खिलाड़ी रामजन ने All India Inter University Gymnastics (M&W) Championship 2025-26, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 🥇 स्वर्ण पदक 🥇 जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। आगरा वापसी पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी, अलीगढ़ राम मिलन ने रामजन को आशीर्वाद व बधाई दी। इस अवसर पर उनके कोच जावेद एवं सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव भी उपस्थित रहे।

सभी ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। रामजन की इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी तथा जनपद में जिम्नास्टिक खेल को और बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *