35वीं राज्य जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिये जिला टीम के ट्रायल 27 मार्च को एकलव्य स्टेडियम में

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह की सूचना अनुसार प्रतापगढ़ में आयोजित 35वीं राज्य जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 8 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए जिला जूनियर बालक टीम का चयन 27 मार्च को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5:00 बजे किया जाएगा। जिला संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल ने बताया इसमें वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिसका जन्म 01/01/2008 या उसके बाद का हो। इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच मनीष वर्मा को संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *