प्रदेशीय फुटबाल में प्रयागराज को हरा आगरा का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

SPORTS उत्तर प्रदेश

गोंडा। गोंडा में खेली जा रही प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता में अपने अंतिम लीग मुकाबले में प्रयागराज को 1–0 से हराकर आगरा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। आर्यन बघेल ने आर्यन अदलखा के शानदार असिस्ट पर निर्णायक गोल किया। रक्षापंक्ति में देव तोमर, मोहित और शिव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी हमलों को नाकाम किया।

कप्तान एवं गोलकीपर प्रभात सिंह भदौरिया मैच के स्टार रहे। चोट के बावजूद उन्होंने कई निर्णायक बचाव किए और साथियों का हौसला बढ़ाते हुए टीम को जीत दिलाई। चोट से जूझते हुए भी गोलपोस्ट पर चट्टान बनकर खड़े रहे प्रभात ने प्रयागराज को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *