आगरा, 6 मार्च। खंदारी, मऊ रोड , स्थित ऑल सेण्ट्स स्कूल में डिस्ट्रिक्ट लेवल ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट के सफल 16 खिलाड़ियों को विद्यालय के निदेशक त्रिलोक सिंह राना ने बेल्ट बाँधकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने अवगत कराया कि फरवरी 2024 में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो संघ, आगरा द्वारा आयोजित किए गए बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में विद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर सफलता अर्जित की। इस परीक्षा में अर्णव कुमार को ग्रीन -1 बेल्ट, राधिका बघेल, वरुणिका, आयशा, अजान,अर्णव, अरहम, ज्योतिरादित्य तथा दिव्यांश को ग्रीन बेल्ट तथा राज, विराज, तन्मय, ज्ञान, आकांक्षा, हार्दिक तथा अर्चित को येलो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो संघ, आगरा द्वारा आयोजित किए गए इस बेल्ट प्रमोशन टेस्ट के प्रमुख निर्णायक के रूप उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो संघ आगरा के सचिव देवेन्द्र सिंह रहे । ज्ञात हो देवेन्द्र सिंह स्वयं ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा क्लास 1 राष्ट्रीय निर्णायक भी हैं ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक त्रिलोक सिंह राना, निदेशिका प्रतिमा राना, प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह, ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज सिंह, प्रशासनिक स्टाफ, शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे ।


