आगरा, 20 नवंबर। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आर पी सिंह ने आज एकलव्य स्टेडियम के जिम का निरीक्षण किया। वे यहां फाइव ए साइड अंडर-18 नेशनल हाकी टीम का चयन करने के लिये आये थे।
इसी दौरान जिम में गये और जिम के नये लुक से वे प्रभावित हुए। वैसे भी स्टेडियम का जिम अब नये लुक में लोगों को आकर्षित कर रहा है। निरीक्षण के दौरान आरएसओ संजय शर्मा, कोच हरदीप सिंह हीरा , राजीव सोई , जिमनास्टिक कोच राजेश यादव, जूडो कोच रूप किशन बघेल, वरिष्ठ पत्रकार अमित पाठक मौजूद रहे।


