राजीव सोई को मिलेगा नेशनल कैंप का सफल आयोजन करने का इनाम

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 20 नवंबर। आगरा वेटरन हाकी संघ के सचिव राजीव सोई को आगरा में अंडर-18 फाइव-ए-साइड हाकी का नेशनल कैंप सफलता पूर्वक आयोजित करने का इनाम मिलेगा। ये कहना है उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आर पी सिंह का।
आज यहां एकलव्य स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगरा में अंडर-18 महिला हाकी शिविर के लिये जो व्यवस्थाएं संयोजक राजीव सोई द्वारा की गयी हैं, वे उत्तम हैं। इसका इनाम उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन्हें आगरा हाकी संघ की कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है अथवा उत्तर प्रदेश हाकी संघ में समायोजित किया जा सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि खेल हित में कार्य करने वाले ऐसे लोग कहां मिलते हैं। श्री सोई पूरी मेहनत और लगन के साथ राष्ट्रीय हाकी शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *