70वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय बालक एवं बालिका राइफ़ल शूटिंग प्रतियोगिता
फ़िरोज़ाबाद के प्रहलाद राय टिकमानी इंटर कॉलेज की शूटिंग रेंज में 70वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य महेश चन्द दूबे एवं प्रबंधक सतीश यादव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
जिसमें बालक वर्ग में महाराजा अग्रसेन इं का के खिलाड़ियों एवं बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,नैनाना जाट के खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण अंकों के आधार पर तीनों वर्गों में ओवरऑल विजेता होने का गौरव हासिल हुआ।
दूसरे स्थान पर फ़िरोज़ाबाद
परिणाम इस प्रकार हैं:-
बालक अंडर 14 वर्ष:-
नितिन सोनी 35 अंक आगरा (प्रथम)
सूफियान,22अंक आगरा (तृतीय)
बालक अंडर 17 वर्ष:-
प्रीत 33 अंक आगरा (प्रथम)
जिग्नेश 24 अंक(तृतीय)आगरा ।
बालक अंडर 19 वर्ष:-
अमृत,26 अंक आगरा सेंट जॉन्स इ का (द्वितीय )
अशरफ़ 23 अंक आगरा (तृतीय)
उपरोक्त सभी छात्रा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के हैं ।
बालिका अंडर 14 वर्ष:-
आलिया 18 अंक (प्रथम)
रितिका 17 अंक(द्वितीय)
ख़ुशी 11 अंक (तृतीय)
बालिका अंडर 17 वर्ष:-
रागिनी प्रजापति 36 अंक(प्रथम)
ख़ुशी 29 अंक (द्वितीय)
यास्मीन 27 अंक(तृतीय)
बालिका अंडर 19 वर्ष:-
छवि कुशवाह 30 अंक (प्रथम)
आफ़रीन 22 अंक(द्वितीय)
उपरोक्त सभी छात्राएं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,नैनाना जाट की रही।
उपरोक्त विजेता खिलाड़ियों को ज़िला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक -2, विश्व प्रताप सिंह,महाराजा अग्रसेन इंटर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अतुल कुमार जैन,क्रीडाध्यक्ष पंकज कुमार,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,
इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,कैलाश चंद्र,डॉ विकास मिश्रा एवं मुकेश कुमार द्वारा अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।


