आगरा। आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोतीलाल सैया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने एवं संयोजक विद्यालय बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य संध्या रानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
फाइनल मैच बी डी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज के मध्य हुआ। दोनों ही टीमों ने बहुत शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बी डी जैन ने 4=0 की बढ़त के साथ विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम की ओर से अंशी कश्यप ने 2 गोल, पायल राठौर ने 01 गोल,पलक तोमर ने एक गोल किया। मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण संध्या रानी प्रधानाचार्य एवं सुनील शर्मा प्रधानाचार्य एवं जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने विजेताओं को ट्राफी एवं मैडल प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन के पी सिंह ने किया। इस अवसर पर बी डी जैन की क्रीड़ा अध्यापिका ज्योति सिंह ,उपमा सिंह, एन के बिंदु, एकता गौड़, डा रेनू, सिंह, निशा मलिक आदि उपस्थित रहे।


