आगरा। खेल निदेशालय द्वारा आयोजित सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 13 से 18 मार्च 2026 तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल आज एकलव्केय स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ट्रायल में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों एवं महिला खिलाड़ियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, आगरा हॉकी के सचिव संजय गौतम, प्रशांत शुक्ला, आशा कुमारी, मधु कुमारी, मोना अग्रवाल तथा हॉकी कोच मोहम्मद खलील की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ट्रायल का संचालन आगरा हॉकी के सचिव संजय गौतम की देखरेख में किया गया।
मंडल स्तरीय हॉकी ट्रायल 09 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे एकलव्य स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आयोजित किया जाएगा। सभी चयनित खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।


