फुटपाथ पर सीढ़ी बनाने पर पेट्रोल पंप पर 5000 रुपये जुर्माना, कोयले की भट्ठियां ध्वस्त

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को बालूगंज क्षेत्र में अतिक्रमण, प्रतिबंधित पॉलिथीन और कोयले की भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। वहीं, होटल के काउंटर को ध्वस्त करने के साथ ही कोयले से संचालित भट्ठी भी तोड़ी गई।
अभियान के दौरान सेवा होटल के बाहर बनाए गए काउंटर को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। बालूगंज स्थित पेट्रोल पंप द्वारा फुटपाथ पर सीढ़ी का निर्माण कराए जाने पर नगर निगम ने 5000 रुपये का जुर्माना लगाया।

इसी क्रम में राजदरबार होटल में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल पाए जाने पर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। होटल परिसर में संचालित कोयले की भट्ठी को भी नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
इसके अलावा शाही दरबार होटल में कोयले की भट्ठी का प्रयोग किए जाने पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम अधिकारियों ने होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित ईंधन से भट्ठियों का संचालन और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई का नेतृत्व जेड एस ओ योगेंद्र कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *