आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 13 से 15 अक्टूबर तक मिर्जापुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर पुरूष कुश्ती (फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल सीनियर पुरूष कुश्ती टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 08 अक्टूबर, को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 09 अक्टूबर, को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जायेगा। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं,तथा मण्डलीय चयनित टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मिर्जापुर जायेगी, जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
अतः सीनियर पुरूष कुश्ती के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 08 एवं 09 अक्टूबर, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित हों।


