70वीं माध्यमिक विद्यालय प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा की टीम ने जीते 19 पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। गोरखपुर से इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के श्री मुरारी इण्टर कॉलेज में 03 से 07 अक्तूबर तक खेली जा रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के लकी कुमार ने अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग के -78 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया । रुद्र प्रताप ने अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग के -41 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया । कुनाल उपाध्याय ने अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग के -63 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।

आगरा के विक्रमादित्य ने अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग -ओवर 78 किलो ग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता । आदित्य सिंह ने अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग -59 किलो ग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता । मुदित शर्मा ने अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग -38 किलो ग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता । हार्दिक वर्मा ने अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग -32 किलो ग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता ।

-आगरा के चेतन गोला ने अंडर 19 वर्ष बालिका वर्ग -55 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता । विशाल अहिरवार ने अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग -35 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर 1 कांस्य पदक जीता । शिवम त्यागी ने अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग -68 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर 1 कांस्य पदक जीता । श्रेयस राठौर ने अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग -23 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर 1 कांस्य पदक जीता ।

अभी तक खेले गए मुकाबलों में आगरा मंडल की टीम ने अभी तक 7 स्वर्ण,9 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए हैं । टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा रेखा शमी एवं पंकज कुमार हैं ।

आगरा टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,प्रधानाचार्या डॉ उज्जल जैन, विदुषी सिंह,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश , चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *