तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट 3 से 6 सितंबर तक आगरा में, खिलाड़ियों का एकलव्य स्टेडियम में जमावड़ा शुरू

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 2 सितंबर। तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट 3 से 6 सितंबर तक आगरा में होगी। इसके लिये खिलाड़ियों का एकलव्य स्टेडियम में जमावड़ा शुरू हो गया है। यही नहीं कुछ खिलाड़ियों ने तो आज से ही प्रैक्टिस भी प्रारंभ कर दी है। स्व. श्रीमती इंद्रा बंसल स्मृति उत्तर प्रदेश राज्य टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन आगरा जिला टेबिल टेनिस संघ द्वारा किया जा रहा है। आयोजन सचिव डा. अल्का शर्मा के अनुसार टूर्नामेंट का उद्घाटन तीन सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे और समापन 6 सितंबर को अपराह्न दो बजे से होगा।
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों का आगरा स्टेडियम में पहुंचना शुरू आज से ही हो गया है। यही नहीं कुछ खिलाड़ियों ने तो प्रैक्टिस भी प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *