खेरागढ़ कस्बे में दो नन्हे-मुन्नों को छोड़ महिला ने लगायी फांसी

Crime उत्तर प्रदेश

आगरा । थाना खेरागढ़ की बांके बिहारी कॉलोनी में  आज सोमवार शाम लगभग 6 बजे एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला के दो छोटे बच्चे घर में ही मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, अंजना (30) पत्नी शेखावत मूल रूप से गढ़ी सांधरा, धौलपुर, राजस्थान की निवासी थीं । हाल फिलहाल वह बांके बिहारी कॉलोनी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। उनके पति शेखावत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और रविवार सुबह किसी काम से झांसी गए हुए थे।

अंजना ने घर के आंगन में छत पर लगे लोहे के जाल से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। घटना के समय उनके दो छोटे बच्चे प्रियांशु (4 वर्ष) और प्रियांशी (2 वर्ष) घर में ही थे। गली में खेल रहे कुछ बच्चों की नजर घर के अंदर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को फंदे पर लटका पाया और तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खेरागढ़ हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई, जो घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच करने में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *