महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में मेरे सपनों का भारत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता हुई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज दिनांक 19 सितंबर को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज धूलियागंज आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अतुल कुमार जैन एवं पार्षद अनुज शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।
इसके तहत मेरे सपनों के भारत पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई । भाषण प्रतियोगिता में देव कुमार, अनिकेत , आलोक कुमार, अनुराग, अंकित पाराशर और चित्रकला प्रतियोगिता में वंश कुमार, गोविंद हर्ष कुशाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । पार्षद अनुज शर्मा ने अपने अभिभाषण में छात्रों को कम सुविधाओं में भी कठिन परिश्रम करके आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने पार्षद जी का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विकास मिश्रा पारस जैन और पंकज कुमार ने किया इस अवसर पर कैलाश चंद्र श्यामवीर सिंह सोम वीर सिंह यादव श्यामलाल मुकेश कुमार सतीश चंद्र नरेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अजय पांडेय का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *