पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु कार्यवाही हेतु जागरूकता को स्टेडियम से निकाली वॉकाथन

SPORTS उत्तर प्रदेश
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु कार्यवाही हेतु जागरूकता, जनभागीदारी एवं आउटरीच गतिविधियों के आयोजन के अन्तर्गत क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा द्वारा आज 11 जून, 2026 को वॉकाथन का आयोजन किया गया। यह वॉकाथन स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर होटल क्लार्कशिराज होते हुएं लालबहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर माल रोड से मुख्य डाकघर से मुड़कर सदर बाजार से होते हुएं स्टेडियम के द्वार पर ही समाप्त हुई। इस बॉकाथन में 350 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
    कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन.जागरूकता बढ़ाना था।इस अवसर पर आयोजित वॉकथान में लगभग 350 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभी खेल प्रशिक्षकों तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भी बढ़.चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली अपनाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया। वॉकथान के दौरान सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा.भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा के अधिकारियों ने कहा कि खेल और पर्यावरण दोनों ही स्वस्थ समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में पर्यावरणीय चेतना विकसित करने के साथ.साथ फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संदेश के साथ किया गया। उपस्थित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने भविष्य में भी ऐसे जन.जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत  12 जून, 2026 को बैडमिण्टन, बास्केटबाल एवं बाक्सिंग खेलों का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *