
आगरा 10 जून । श्री सोमनाथ धाम के गुरु सेवक हेमंत भोजवानी के अनुसार योगी शंकर नाथ जी के सानिध्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों हेतु जलपात्र का वितरण हुआ । साथ ही पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पौधों का वितरण हुआ ।इस अवसर पर गुरुजी ने अपने शिष्यों से कहा कि अपने-अपने घरों की छतों पर एवं घर के बाहर जलपात्र के माध्यम से सेवा का परोपकारी कार्य करे।उन्होंने पर्यावरण के लिए पौधे लगाने एवं उनकी प्रतिदिन देख रेख करने को कहा। इस अवसर पर गौमाताओं को फल -गुड़ खिलाए । इस अवसर पर हेमंत भोजवानी ,योगी जहाजनाथ, योगी विश्वनाथ ,मनीष नाथ ,सुंदर चेतवानी ,नरेश लखवानी ,लक्ष्मण भावनानी ,हितेश भोजवानी, जय किशन सोनी, गुलशन मंगलानी ,आकाश मुलानी ,लक्ष्यू भाई, डिंपल भमभानी ,तुलसी देवी ,परषोत्तम टिलवानी ,नमिता भोजवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


