
इंडियन हैरिटेज स्कूल,फतेहाबाद रोड आगरा के इण्डोर हॉल में आज दिनांक 17 जुलाई को आयोजित हुए एक दिवसीय आगरा ज़ोन ए0एस0आई0 एस0सी0 अंडर-14,17 एवं 19 वर्ष (बालक वर्ग) ताइक्वान्डो चयन/ट्रायल में संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सेंट कॉनरेडएस इण्टर कॉलेज,खण्दारी के कक्षा 8 के उदीयमान ताइक्वान्डो खिलाड़ी वात्सल्य दीक्षित ने अण्डर-17 वर्ष के -45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है,आगामी प्रतियोगिता हेतु चयनित हो गया है ।
वात्सल्य दीक्षित ज्ञानेश शर्मा एवं श्रीमती मधु शर्मा का सुपुत्र है । वह इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा का शिष्य है,पिछले 2 वर्ष से स्वामी बाग स्कूल,दयालबाग पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है । वात्सल्य दीक्षित के स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय प्रिंसिपल फादर विपिन,सी ई ओ संगीता शर्मा,संतोष कुमार सिंह,हरेंद्र शर्मा एवं यमन दर्लामी ने हर्ष व्यक्त किया है ।


