अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, आगरा बैराज, किसान भवन की स्थापना, तथा शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी.सिंह बघेल की की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

शहर की प्राचीन नहर प्रणाली को चिन्हित कर अतिक्रमणमुक्त व पुनर्जीवित कर, सौन्दर्यीकरण कराने के दिए निर्देश।

आगरा.17.07.2026/आज मा.सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में व केन्द्रीय मंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल की गरिमामई उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह , विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल , डॉ. जीएस धर्मेश , चौधरी बाबूलाल , भगवान सिंह कुशवाह , छोटेलाल वर्मा , एमएलसी विजय शिवहरे , जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी ,सहित सभी ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन व जनप्रतिनिधिगण की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

सांसद फतेपुरसीकरी/अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) राजकुमार चाहर ने बैठक में कहा कि आगरा शहर एक अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है, उसी स्तर की यहां सड़क, सुविधाएं,इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य कराएं जाएं, उन्होंने कहा कि आगरा में प्राथमिकता पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण की कार्य योजना एडीए या नगर निगम द्वारा बनाई जाए, आगरा के अभी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ध्रुव जुरैल, दीप्ति शर्मा खेल रहे, अनेक खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में निकले हैं, श्री चाहर ने महुअर में लैदर पार्क की जमीन पर, या एत्मादपुर में किसी स्थान को चिह्नित कर अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम की प्रस्तावना करने तथा चौधरी बाबूलाल जी ने दक्षिणी बाईपास पर नगला सिकरवार में पड़ी खाली जमीन पर केंद्रीय विद्यालय बनाने के प्रस्ताव दिए।
मा. अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) ने आगरा में दूरदराज क्षेत्रों से आए किसानों हेतु शहर के मध्य में किसान भवन की स्थापना करने की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि इस हेतु सभी जनप्रतिनिधि वित्तीय सहयोग को तैयार हैं। मा.अध्यक्ष महोदय ने आगरा में भविष्य की पेयजल समस्या समाधान हेतु यमुना पर बैराज निर्माण हेतु शासन में तत्काल प्रभावी पैरवी कर अप स्ट्रीम या डाउन स्ट्रीम, बैराज निर्माण की महती आवश्यकता व निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु कार्यवाही आगे बढ़ाने तथा शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर सौंदर्यीकरण करा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए।

बैठक में विशेष आमंत्रित मा.केंद्रीय राज्य मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि ग्राम पंचायतों के अपने राजस्व स्रोत से बहुउद्देशीय सामुदायिक भवनों एवं मैरिज हॉल के निर्माण पर धनराशि व्यय करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। अतः सभी पंचायतों में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवनों की स्थापना की जाए के प्रस्ताव तैयार किए जाएं, जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, शादी, विवाह, जन्मदिन एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उनका उपयोग कर सकें। मा0 केन्द्रीय मंत्री महोदय ने हरीपर्वत-सेंट जाॅंस काॅलेज रेलवे पुल के चैड़ीकरण कार्य की जानकारी ली, जिसमें पीडब्लूडी विभाग ने बताया कि रेलवे से निर्माण की अनुमानित राशि हेतु प्रस्ताव लंबित है। प्रस्ताव प्राप्त होते ही शासन को प्रेषित किया जाएगा। मा0 कंन्द्रीय महोदय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत ग्रामीण सड़कों को जोड़ने हेतु नवीन प्रस्ताव की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में मा0 विधायक चैधरी बाबूलाल जी ने फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के लगभग 50-60 गांवों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए उत्तराखंड की लखवार परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मथुरा व राजस्थान के किसानों द्वारा आगरा के हिस्से के नहर प्रणाली जल का अनाधिकृत उपयोग पर रोक लगाने, नगला सिकरवार में लगभग 40 बीघा भूमि पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव, टाटा गेट पर यातायात प्रबंधन हेतु फ्लाईओवर निर्माण तथा सिंचाई विभाग द्वारा नालों की सफाई में बरती जा रही लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने का विषय उठाया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों को गुणवत्तापूर्ण रीस्टोर व मरम्मत कराने के विषय को रखा, मा0 अध्यक्ष महोदय ने उक्त पर सम्बन्धित को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में मा0 विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने बरौली अहीर सब्जी मंडी से संबंधित प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा राजकीय महाविद्यालय उखर्रा में पर्याप्त शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कराने का प्रस्ताव रखा। बैठक में मा0 महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सिकन्दरा-गुरूद्वारे से बाईपुर नाला, टेडी बगिया व एत्मादपुर में एनएचएआई से संबंधित नालों की नियमित सफाई, तथा आवास विकास क्षेत्र में नहर विभाग की पटरी नगर निगम को हस्तांतरित किए जाने का विषय उठाया। बैठक में मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा शहर की पुरानी विलुप्त नहरीय व्यवस्था को पुनर्जीवित करने हेतु उन्हें चिन्हित करने तथा पैमाइश करा नगर निगम द्वारा उसका सौन्दर्यीकरण कराये जाने के निर्देश दिए। मा0 अध्यक्ष महोदय ने सभी तहसीलों में आमजन तथा फरियादियों को बैठने हेतु उचित स्थान न होने पर सभी तहसीलों में आमजन व फरियादियों हेतु भवन निर्माण के निर्देश दिए, जिससे कि क्षेत्रीय जनता मान सम्मान के साथ बैठ सके। बैठक में मा0 अध्यक्ष महोदय ने ग्राम सींगना में अन्तर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि उक्त में सभी सम्बन्धित विभागों की एनओसी प्राप्त हो गई हैं, तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है।
बैठक में मा0 एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी ने अभियान चलाकर शहर को गड्ढामुक्त बनाने तथा सड़कों के रख-रखाव की सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी तय करने, बरसात के मौसम में जलभराव व नालों के उफान की समस्या के समाधान हेतु नगरायुक्त द्वारा सभी नालों का सर्वे करा, तली तक सफाई कराने, एनएच-2 पर अबैध बस ठहराव को रोकने हेतु सुझाव प्रस्तावित किए, मा0 अध्यक्ष महोदय ने मा0 एमएलसी के सुझावों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। मा0 विधायक श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल जी ने विधवा व वृद्धावस्था पेंशन के लक्ष्य को बढ़ाये जाने, ग्रीन गैस की लाइन में वृद्धि करने, नवीन सड़कों की धसने की जांच एवं उनके शीघ्र मरम्मत और साथ ही सीवर लाइनों के परीक्षण का प्रस्ताव दिया, मा0 विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने खेरियामोड़ चैराहा पर जलभराव के स्थाई निदान, खेरागढ में बस स्टेशन की स्थापना तथा जीआईसी के शीघ्र निर्माण को प्रस्तावित किया। बैठक में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री प्रदीप भाटी जी द्वारा शहर में किसान भवन बनाये जाने हेतु जिला सहकारी बैंक के पीछे रिक्त जमीन पर प्रस्ताव दिया।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए अपने सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जनप्रतिनिधियों ने शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर उनका सौंदर्यीकरण कराने, जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की प्रभावी कार्ययोजना बनाने, सड़कों के नियमित रखरखाव की जवाबदेही तय करने, नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने तथा वर्षाकाल में प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था बनाए जाने पर बल दिया।

बैठक में प्रस्तावित विभिन्न मॉडल रोड, गंगाजल पाइप लाइन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अमृत योजना, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास सेवाएं, मध्याह्न भोजन योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, नगर निगम, नेडा विभाग, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, मण्डी परिषद, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमशीलता विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, नगरायुक्त संतोष वैश्य , आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुणमोली सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *