-वजन 30 जुलाई को प्रातः 8.30 बजे से 12 बजे तक
आगरा। शोएब मुहम्मदिया ए ओ इण्टर कॉलेज,आगरा के प्रधानाचार्य मोहम्मद इस्लाम क़ादरी की सूचनानुसार 70वीं यू पी बोर्ड माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष आगरा जनपदीय बालक एवं बालिका कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त को शोएब मुहम्मदिया ए ओ इण्टर कॉलेज, कलेक्ट्रेट के पास आगरा के परिसर में प्रातः 8.30 बजे से किया जाएगा।
-सभी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का वजन 30 जुलाई को उपरोक्त प्रतियोगिता परिसर में ही प्रातः 8.30 बजे से 12 बजे तक लिया जाएगा ।
खिलाड़ी –
1.सात प्रतियों में पात्रता पत्र, अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या के हस्ताक्षर मोहर सहित।
2- ऑनलाइन बार कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
3- गत वर्ष कक्षा के अंक पत्र की छायाप्रति।
4- विद्यालय का यू डाइस कोड विद्यार्थी का पैन नंबर.
5- आधार कार्ड की छाया प्रति
6- सभी अभिलेख में जन्मतिथि एक ही होनी चाहिए।
7- सभी खिलाड़ी निर्धारित कराटे खेल पोशाक में अधिकृत टीम कोच, मैनेजर एवं अध्यापक के साथ उपरोक्त स्थल पर समयानुसार उपस्थित हों।
प्रतियोगिता भार वर्ग के आधार पर आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी शाहतोष गौतम से मोबाइल नंबर 94570 01496 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।


