
आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 04 से 06 अगस्त, 2026 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में कबड्डी खेल में कुल 18 मण्डल एवं छात्रावास की टीम सहित कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
उक्त प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत आज दिनॉंक 06 अगस्त, 2026 को प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सुश्री हेमलता काला, पूर्व अर्न्तराश्ट्रीय क्रिकेटर के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि को संजय षर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत किया गया, तथा सुश्री कल्पना चौधरी ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
आज कबड्डी प्रतियोगिता के अन्तर्गत खेले मैचो के परिणाम निम्नवत् हैंः-
क्वार्टर फायनल मैच आज प्रातः खेले गये क्वार्टर फायनल मैचों में अलीगढ़ की टीम ने सहारनपुर को 25-20 से, मेरठ मण्डल की टीम ने गोरखपुर को 31-12 से, आगरा छात्रावास की टीम ने कानपुर मण्डल को 24-16 से तथा वाराणसी मण्डल ने आगरा मण्डल को 35-12 से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफायनल में प्रवेष किया।
सेमीफायनवल मैचः- आज अपरान्ह में प्रतियोगिता का पहला सेमीफायनल मैच वाराणसी मण्डल तथा अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी मण्डल की टीम ने अलीगढ़ को 35-20 से पराजित करते हुएं फायनल में जगह बनाई, वहीं खेले गये दूसरे सेमीफायनल मेच में आगरा छात्रावास की टीम ने कड़े संघर्शपूर्ण मैच में मेरठ मण्डल को 43-40 से हराकर फायनल में प्रवेष किया।
फायनल मैचः-शतियोगिता का फायनल मैच आगरा छात्रावा तथा वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम ने शानदान खेल का प्रदर्शन करते हुएं आगरा छात्रावास की टीम को 41-18 के बड़े अंतर के मुकाबले से पराजित कर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
आज के मैचो में निर्णायकों की भूमिका सुनील श्रीवास्तव, मनीश दिवाकर, विनोद चौधरी, अश्वनी चौधरी, विक्रम, संजय, सत्यदेव, कन्हैया, पवन, जयप्रकाश, संतोश लोधी एवं विनीत सारस्वत ने निभाई। विजेता, उपविजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र एवं निर्णायकों को पुरस्कार मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी-एटा, बृजेन्द्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, आगरा टीम की कोच श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, मनोज कुशवाह, मुकेश अग्रवाल सहित विभिन्न टीमों के प्रषिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहें। आयोजन के उपरांत उपस्थित मुख्य अतिथि, अतिथियों, खिलाड़ियों एवं निर्णायकों का संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह द्वारा किया गया।


