आगरा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर आदि किसान नेताओं ने मांग की है कि प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों को सौ करोड़ के अनुदान की राहत ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। सरकार आलू उत्पादक किसानों को कम से कम एक हजार करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में दे।
दर्जनों बार यूपी सरकार को आगरा के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सब्सिडी की मांग कीगयी है। इस संबंध में किसानों द्वारा दिये गये ज्ञापन शासन को भेजे गये हैं। आलू उत्पादक समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नरायन बघेल ने यूपी सरकार से मांग की कि कम से कम १००० करोड़ रुपए की व्यवस्था बनाकर किसानों के खाते खतौनी ओर बॉन्ड के हिसाब से सीधा सब्सिडी के रूप में धन दिया जाए।
आलू उत्पादक किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने कहा इस सब्सिडी को कोल्ड स्टोरेज बालों को नहीं दे।इसमें घोटाला होगा , किसानों को नहीं मिलेगा। आज तक किसानों का आलू कोल्ड स्टोरेज से ३० प्रतिशत आलू निकल गया किसानों से कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने किसानों से पूरा भाड़ा वसूल कर लिया। कोल्ड स्टोरेज मालिक जुगाड में लगे हैं ये धनराशि मुआवजे के तौर पर हमें मिल जाय।
किसान नेता मुकेश पाठक ने कहा अगर किसानों को न देकर कोल्ड स्टोरेज मालिकों को दिया तो फिर किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे, किसान पीछे नहीं हटेंगे।


