त्रिवेणी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज और वीएस इंटर कॉलेज ओवरऑल विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। 17 सितंबर 2026 को आगरा बॉक्सिंग अकादमी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन राहुल सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा विभाग के सह सचिव रवि प्रकाश एवं संजय नेहरू ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों की 17 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, तकनीकी दक्षता एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।
त्रिवेणी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं वीएस इंटर कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वीएस इंटर कॉलेज विजेता रहा, जबकि बालक वर्ग में शालिग्राम इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया।
समापन अवसर पर के.पी. सिंह यादव, सौरभ सिंह एवं बृजेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक राहुल सिंह ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं टीम प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *