केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 25, 26 अप्रैल को आगरा में , निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 25 और 26 अप्रैल को आगरा में रहेंगे। वे 25 अप्रैल को रात 8 बजे आगरा आएंगे। वे यहां होटल ओबेराय अमरविलास में ठहरेंगे। 26 अप्रैल को सुबह 6 से 8 बजे के बीच ताजमहल का अवलोकन करेंगे। सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक लैदर, टाय फार्मा और आयुष इंडस्ट्री के निर्यातकों के साथ होटल अमरविलास में ही बैठक करेंगे। इसके पश्चात 11 बजे कार द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान कर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *