हजारों दीयों से रोशन हुए कालिंदी के घाट,हर घर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

Press Release उत्तर प्रदेश

strong>—- रक्तदान शिविर से लेकर आधा दर्जन से अधिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन , बल्केश्वर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर, नगर आयुक्त और जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

आगरा। स्वच्छता ही सेवा अभियान और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आज शहर में ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शाम सात बजे कालिंदी के प्रमुख घाटों समेत शहर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। शाम को आयोजित कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके परिवार अपने घरों में दीप जलाकर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति आभार व्यक्त किया।

—- नगर निगम में रक्तदान शिविर का आयोजन
शहर में विशेष सफाई अभियान के साथ ही नगर निगम सदन में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा पार्षदों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने किया जबकि इस दौरान बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी और कर्मचारी और शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

— इन स्थानों पर किया गया दीप प्रज्ज्वलन
बल्केश्वर घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अलावा दशहरा घाट , सीताराम घाट, पालीवाल पार्क, हाथी घाट,चमरौली में लोकेश्वर और सोमनाथ मंदिर के अलावा दहतोरा धर्मशाला में दीप जलाकर एवं मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता की शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *