बास्केटबॉल सबजूनियर टीम का ट्रायल 21 जुलाई को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह की सूचना अनुसार मेरठ में 4 अगस्त से आयोजित होने वाली प्रदेशीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए आगरा जनपद की टीम का चयन ट्रायल 21 जुलाई को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉक्टर रीनेश मित्तल ने बताया की चयन ट्रायल में वही बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद का हो। इच्छुक खिलाड़ी अपने आयु प्रमाण पत्र के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जुलाई को सायं 4:30 बजे शैलेंद्र सोनी,कुलदीप,मनीष वर्मा,और अंयत राणा से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *