गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा एक्सप्रेस दिनांक 28.09.2026 एवं 05.10.2026 को उदयपुर एवं असारवा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी

Press Release उत्तर प्रदेश

रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि अजमेर मंडल के अंतर्गत उदयपुर-हिम्मतनगर खंड के शामलाजी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा एक्सप्रेस दिनांक 28.09.2026 एवं 05.10.2026 को उदयपुर एवं असारवा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी तथा केवल कानपुर से उदयपुर के बीच संचालित की जाएगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 29.09.2026 एवं 06.10.2026 को असारवा एवं उदयपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी उदयपुर से कानपुर सेंट्रल के मध्य संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *