आगरा छावनी स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील कुमार चौहान द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य, एक ही दिन में व्यक्तिगत रूप से 65715/- की रेल आय अर्जित की

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  मंडल के आगरा छावनी स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील कुमार चौहान द्वारा दिनांक 06.05.2026 को अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया गया । उन्होंने पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ टिकट जांच अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 90 बिना टिकट/अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को प्रभारित किया ।

इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल ₹65715/- का रेल राजस्व अर्जित किया गया, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है । उक्त उपलब्धि न केवल कर्मचारी की व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि सीटीआई प्रभारी श्री विजय सिंह मीना द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ को रेल आय अर्जन हेतु दी गई काउंसिल का भी परिणाम है । रेल प्रशासन द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित कर्मचारी एवं टीम की सराहना की गई है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *